फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   parali fire ban in hardoi

न जलाएं पराली, मिलजुल कर मनाएं त्यौहार

Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
parali fire ban in hardoi
संडीला/बावन/टोडरपुर में नवरात्र और दशहरा को लेकर शुक्रवार को संडीला, बावन और टोडरपुर में अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन से भी सहयोग मांगा।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। बैठक में आमजन से पराली न जलाने समेत नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और बारावफात आदि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि अगर कहीं नियमों को तोड़ने की बात संज्ञान में आती है, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। यहां महेंद्र सोनी, ऋषभ खन्ना, राजकिशोर पांडेय, अशोक त्रिपाठी, महेश रंजन, रामौतार, मथुरा प्रसाद, गंगासरन गुप्ता, चंद्रमोहन आहूजा, उर्मिला अस्थाना और सरवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बावन प्रतिनिधि के अनुसार एसओ सुरेंद्र कुमार सोनकर ने आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ 5 लोंगो से अधिक लोग एक साथ सार्वजनिक स्थान पर एकत्र नही होंगे। दीपावली पर आतिशबाजी की अधिकृत दुकानों के अलावा कोई व्यक्ति दुकान लगाकर विस्फोटक सामग्री नहीं बेचेगा। दुकान चिन्हित स्थानों पर लगाई जाएंगी। एसओ ने पराली जलाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में योगेंद्र सिंह, निर्भान सिंह यादव, चौकी प्रभारी अनिल सिंह पंकज, प्रधान प्रतिनिधि अनीसुल हसन, नाजिम खान, धर्मेश मिश्रा, योगेंद्र सिंह, छोटे शुक्ला, अन्नू शुक्ला व अनूप यादव आदि मौजूद रहे। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना मंझिला में एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मिल जुल कर त्योहार मनाएं। सीओ राकेश वशिष्ठ ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा। इस मौके पर गिरीश गुप्ता, काशिफ खान, बब्बन खां व नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed