{"_id":"2f29775e07c11109f74bb96c538cb861","slug":"panchayati-raj-department-getting-fundraising-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज विभाग में हो रही धन उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज विभाग में हो रही धन उगाही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाईकर्मी
विज्ञापन
संघ की रविवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में पंचायत राज विभाग में
कर्मियों से हो रही धन उगाही को लेकर रोष जताया गया और चेतावनी दी गई कि
यदि होली से पूर्व उनका वेतन न निर्गत हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य
होंगे।
कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि जिला पंचायत राज कार्यालय में सफाई कर्मियों के लगातार हो रहे उत्पीड़न से वहां के कर्मी अब तंग आ गए हैं। कर्मियों के बैंक लोन संबंधी स्वीकृति दिलाने के नाम पर सात हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
वेतन प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक हजार एवं छूटे हुए वेतन मेें दो हजार रुपये प्रति कर्मी देने पड़ रहे हैं। कहा कि कर्मियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। फरवरी के वेतन के लिए 23 फरवरी को शांतिपूर्वक एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया जाएगा।
इसके बाद 26 फरवरी को डीपीआरओ से सभी सफाई कर्मी हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न हुई तो 27 फरवरी से जिले के सफाईकर्मी धरना देना शुरू करेंगे। उमेश कुमार, सरोज पाल एवं नीरज यादव ने कहा कि स्थायीकरण के नाम पर 1500 रुपये लिए जा रहे हैं।
इस मौके पर ओम प्रकाश, अनुज कुमार, किशन कुमार, विनीत कुमार, रघुवीर, नीरज यादव, दाताराम राठौर, उमेश वर्मा, सरोज पाल, वीरपाल, राजीव कुमार, रामखिलावन, मंशाराम राठौर आदि मौजूद थे।