{"_id":"5957e5884f1c1b62248b49f7","slug":"panchayat-by-election-32-posts-resulted-in-ballot-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : 32 पदों के नतीजे मतपेटिका में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : 32 पदों के नतीजे मतपेटिका में कैद
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमिरता गांव में वोट डालने को कतार में खड़ी महिलाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के आठ प्रधान, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 20 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए शनिवार को 43 बूथों पर 67.46 फीसदी मतदान हुआ। सुबह जहां मतदान धीमा रहा वहीं 10 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। अपर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मतगणना तीन जुलाई को संबंधित मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन
सुबह सुस्ती तो बाद में मतदान ने पकड़ी रफ्तार
पिहानी (ब्यूरो)। इलाके की अमिरता ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में ग्रामीणों ने दिल खोल कर मतदान किया। नव युवतियों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं भी मताधिकार के प्रयोग में आगे आगे रहीं। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए तीन बूथों पर सुबह सुस्त रफ्तारी से शुरू हुए मतदान में दस बजे के बाद तेजी आई।
विज्ञापन
यहां कई माह पहले प्रधान गजरूप के निधन के बाद से यह सीट रिक्त थी। उपचुनाव के लिए मौजूदा प्रधान के परिवार से उनके पुत्र पुष्पेंद्र कुमार व पुत्रवधु मंजू देवी पत्नी अरविंद समेत श्रीकृष्ण वर्मा व दीन दयाल वर्मा ने पर्चे दाखिल किए थे। बाद में मंजू देवी ने पर्चा वापस ले लिया था। इस तरह यहां प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों में कांटे का संघर्ष होने के संकेत मिले हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में इसके अलावा दो ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों में सन्तरहा के वार्ड नंबर 6 व लोधनाखेड़ा के वार्ड नंबर 1 में से केवल लोधनाखेड़ा सीट पर केवल कमला देवी का पर्चा दाखिल हुआ था। इस तरह उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस तरह वार्ड सदस्य पद पर कहीं चुनाव नहीं हुआ। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अमिरता ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव में कुल 62.5 प्रतिशत मत डाले गए।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी ने पेट्रोमैक्स से चलाया काम
पिहानी के अमिरता गांव में मतदान केंद्र की बिजली खराब होने से रात से लेकर सुबह तक कि तैयारी पेट्रोमैक्स से की। रात को गांव की बिजली लोकल फाल्ट से ठप हो गई थी। कोई कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं पहुंचा। नतीजतन प्रकाश व्यवस्था न होने और भीषण गर्मी में पोलिंग पार्टी परेशान हुई। दूसरे दिन की दोपहर तक मतदान के दौरान भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इसके अलावा स्कूल परिसर में कीचड़ के सबब बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
बूढ़नपुरवा में नहीं लगने पाई मतदाताओं की लाइन
टोडरपुर (ब्यूरो)। विकास खंड की ग्रामसभा बूढ़नपुर में प्रधान पद पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 12.10 बजे तक 1465 मतदाताओं वाली पोलिंग पर 741 वोट पड़ चुके थे और मतदाता एक दो-दो करके वोट डालने आ रहे थे। इस समय तक पोलिंग पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था।
रुकनापुर में 79 प्रतिशत मतदान
माधौगंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के रुकनापुर में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ। 1388 मतदाताओं में 1103 मत पड़े वहीं परनखा में 74 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 1127 में 840 मत पड़े।
महादानखुर्द में 76 प्रतिशत वोटिंग
हरपालपुर (ब्यूरो)। विकासखंड की महादानखुर्द ग्राम पंचायत के प्रधान नत्थू सिंह यादव के निधन से रिक्त प्रधान पद के लिए शनिवार को 76 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 1143 मतदाताओं में 869 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। नन्ही देवी, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रामकिशोर, वीरेन्द्र सिंह, वृजकिशोर व सुशील कुमार के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है। मताधिकार प्रयोग करने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही।
आमतारा में 53.92 फीसदी मतदान
भरखनी (ब्यूरो)। आमतारा ग्राम सभा में शनिवार को प्रधान पद के हुए उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां53.92 फीसदी मतदान हुआ। आमतारा ग्रामपंचायत की प्रधान हमीदा बेगम की मौत हो गई थी। जिस वजह से यह सीट रिक्त चल रही थी। प्रधान पद के उपचुनाव में हमीदा बेगम की पुत्रवधू आसिया खातून के अलावा मीरा देवी पत्नी श्यामबाबू व अंजली सिंह, शहनाज बेगम और मनका बेगम उम्मीदवार हैं। 2999 मतदाताओं वाली इस ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में एक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाये गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट पवन द्विवेदी के मुताबिक तीनों बूथो पर कुल 1617 वोट पड़े।
मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह
टड़ियावां (ब्यूरो)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीशाबाद में प्रधान जगदीश पाल की मृत्यु से रिक्त हुए प्रधान पद के लिए मृतक के बेटे विनोद कुमार एवं पूर्व प्रधान सर्वेश पाल की पत्नी विमला दो प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को कुल 2117 मतदाताओं में 1809 वोटों के साथ 85.40 त्न मतदान हुआ। मतदान प्राथमिक विद्यालय अलीशाबाद में हुआ। वहीं ग्राम पंचायत भौता कमालपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत की मृत्यु से खाली हुए पद के लिए भी मतदान हुआ। जिसमें 1522 में 756 कुल 49.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें देशराज, नवनीत, रावेन्द्र तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी प्रमेश कुमार, थानाध्यक्ष ओपी तिवारी, उप निरीक्षक बाबूलाल, इंतजार हुसैन समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।