फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Palithin spent by putting family

पालीथिन डाल कर रहा गुजारा परिवार

Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Palithin spent by putting family

केंद्र सरकार की इंदिरा आवास और प्रदेश सरकार की

विज्ञापन
लोहिया आवास योजना चलने के बावजूद गरीब तबके को आवास मुहैया नहीं हो पा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि अफसरों के चक्कर काटने के बावजूद इन्हेें योजना से लाभान्वित नहीं किया जा रहा है।

मंगलवार को तहसील क्षेत्र के तेरिया गांव निवासी अर्जुन का हाल देखने से योजनाओं के दावे हवाई में उड़ते नजर आए। पत्नी और बच्चों के साथ वह बांस के टट्टर का घेरा बना, उस पर पालीथिन डालकर रहने को विवश है। बीपीएल सूची में नाम होने के बावजूद उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उसकी हालत देख ग्राम प्रधान ने उसका खाता खुलवा कर इंदिरा आवास स्वीकृत कराया, पर सुविधा शुल्क न दे पाने के कारण ब्लाक से उसे फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। ब्लाक के कर्मचारियोें ने यह कहकर टरका दिया कि उसका नाम सूची से कट गया था, अब उसकी जगह आवास का पैसा किसी दूसरे के नाम आवंटित कर दिया गया है।

अर्जुन ने जिलाधिकारी से ब्लाक कर्मचारियाें की शिकायत करते हुए आवास दिलवाने की मांग की है। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि शिकायत अभी मिली नहीं, मिलने पर जांच क राई जाएगी, यदि कोई दोषी होगा तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed