{"_id":"618c030b218d7708837a94b5","slug":"pali-inspector-and-si-arrested-hardoi-news-knp66318820","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली के प्रभारी निरीक्षक समेत दो को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली के प्रभारी निरीक्षक समेत दो को एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में पांच नवंबर की सुबह किसान को गोली मारने की घटना के बाद माहौल बिगड़ने के मामले में पाली के प्रभारी निरीक्षक और एसआई को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले में पूर्व में एक उपनिरीक्षक और सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। पूरी कार्रवाई एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर निवासी श्रीश खेतों में काम करने की मजदूरी लेने पांच नवंबर को ग्राम निजामपुर गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दी थी।
घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचे पाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने पीड़ित परिजनों के साथ बदसलूकी की थी। इस मामले की जांच एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव को दी थी। एएसपी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को एसपी अजय कुमार ने पाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मुनीश चंद्र को अग्रिम आदेशों तक के लिए पाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रकरण में छह नवंबर को ही एक उपनिरीक्षक और सिपाही को निलंबित किया जा चुका है।