फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Overflow of pilgrims had stopped for a while

थोड़ी देर के लिए ठहर गया था हाजियों का सैलाब

Wed, 07 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Overflow of pilgrims had stopped for a while
हज पूरा करने के बाद हिंदुस्तानी हाजियों की वतन वापसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मक्का के बाद मिना हादसे में मौत का मंजर देख कर लौटे हाजियों ने बताया कि अरकान की अदायगी के बाद वह अपने पड़ाव की ओर लौट रहे थे कि माहौल बदल गया। जो जहां था वहीं ठहर गया। थोड़ी देर को लगा कि समय ही ठहर गया है। एंबुलेंस दौड़ने लगीं और सबके चेहरों पर दहशत दिखने

लगी। हाजियों ने कहा कि यह सब खुदा की मर्जी थी और वहां की मौत-जिंदगी सब बेहतर हैं। पिहानी से हज यात्रा को जाने वालों में इस बार नईबस्ती के जलालुद्दीन उर्फ टक्करी और चपरतला रोड निवासी सादुल्लाह भी शामिल हैं। हाजी होकर बदले हुए माहौल में वापस आए हाजी जलालुद्दीन कहते हैं कि भगदड़ से तकरीबन बीस मिनट पहले ही वह मिना का मैदान छोड़ चुके थे।

रमी-ए-जमरात (शैतान के प्रतीक को कंकर मारने की रस्म) जारी थी। अचानक वातावरण में एंबुलेंस का सायरन गूंजने लगा। जो जहां था वहीं पर ठहर गया। इतनी भारी भीड़ में देर तक यह पता नहीं चल पा रहा था कि हुआ क्या है। फिर साथ के लोगोें को सोशल साइट और फिर फोन के जरिए हादसे का सही पता चला। सऊदी हुकूमत के इंतजाम की तारीफ  करते हुए

वह कहते हैं कि हादसे के कारण जो भी रहे, लेकिन इसके बाद जिस तरह सऊदी हुकूमत ने तत्परता दिखाई वह काबिले तारीफ है। इससे पहले क्रेन हादसे मेें भी बादशाह ने गुलामे नबी होने का सबूत देते हुए सभी जनाजों को कांधा दिया,जो प्रभावित कर गया। हाजी सादुल्लाह ने बताया कि मक्का में वह जहां ठहरे थे वहां से हरम का नजारा साफ दिख रहा था। आसमान में

अचानक बादल उठे और हवाओं के साथी पानी बरसने लगा। हवाओं के जोर से क्रेन ढही और मंजर बदल गया। हर तरफ चीख पुकार थी। वह लोग दूर होने के कारण चपेट में आने से बच गए। हादसों के बाद सकुशल वतन वापसी पर दोनोें हाजियों ने कहा कि यह सब खुदा की मर्जी है। यहां की जिंदगी और मौत मुबारक हैं। ऐसे हादसे दु: ख जरूर देते हैं लेकिन हादसा कहीं भी हो सकता है और ऐसी जगह पर मौत शहीदों के लिए एक खुशनसीबी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed