फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   outbreak of fever

बुखार का नहीं थम रहा प्रकोप

Fri, 30 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 30 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
outbreak of fever
सांडी/ बरसोइया। अफसरों की उदासीनता से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से संक्रामक रोग फैल रहे हैं। बीते दिन लखनऊ में भर्ती एक बालिका की डेंगू के इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक को भर्ती कर डेंगू का उपचार किया जा रहा है। इधर, बरसोइया गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने मरीजोें को दवाएं वितरित कीं। इस दौरान गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इससे लोगाें को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


सांडी नगर के न्योरा नगला निवासी सत्यप्रकाश का पुत्र सर्वेश बुखार की चपेट में आने से कारण परिजनों ने लखनऊ में जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि होने पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। वहीं नगर के मोहल्ला नवाबगंज निवासी हरिप्रसाद की पुत्री आराध्या (3) का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा था। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।  इधर, नगर के नीरज गुप्ता भी डेंगू की चपेट में आने से लखनऊ में स्थित एक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन


उधर, तत्योरा गांव निवासी सीसराम (42) की बुखार से हालत बिगड़ने पर लखनऊ में उपचार कराया गया। उधर, बरसोइया गांव में गुरुवार को डा. राजेश डा. पराग, नेहा, बृजेंद्र सिंह, विनीत, जया श्रीवास्तव, उमेश कुमार की टीम ने मरीजों का उपचार किया।  टीम के सदस्यों ने तीन लोगोें की ब्लेड का सैंपल लिया। गांव की रामवती, सरोजनी, अरुण कुमार, रीतू, अंनग पाल, रिंकू आदि का उपचार चल रहा है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणोें को क्लोरीन की गोलियां बांटी। वहीं मशीन द्वारा गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। ग्राम प्रधान नरेश ने बताया कि गांव में अब लोगों को बीमारी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed