फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Our Ganpati has arrived with enthusiasm, celebration and enthusiasm

Hardoi News: उत्साह, उत्सव और उमंग के साथ आ गए अपने गणपति

Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Our Ganpati has arrived with enthusiasm, celebration and enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर से लेकर कस्बों तक मंगलवार का रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा की धूम रही। शोभायात्रा व पूजन-अर्चन के साथ भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां पंडालों में विराजी। आशीर्वाद मुद्रा में विराजे विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। लोगों ने अपने घरों पर भी हवन-पूजन के साथ भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना की। इसके लिए बाजारों में अपनी पसंद की लोगों ने मूर्तियां लीं।
गजानन सेवा समिति के 12वें महोत्सव में तुरंतनाथ मंदिर से वंशी नगर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा वेद वेदांग विद्यापीठ के बटुक, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व शांति कुंज की बहनें व श्रद्धालु शामिल रहे। नैमिषधाम के आचार्यों ने पूजन-अर्चन व वैदिक रीति-रिवाज से भगवान मंगलमूर्ति की मूर्ति की स्थापना कराई।
विज्ञापन

अशराफ टोला की श्रीसुंदरकांड समिति ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, संजीव रस्तोगी, अनुपम पांडे, प्रभाकर पाठक, राज मोहन पांडेय, जेके सेठ, नीरज शुक्ला, अंबुज शुक्ला, राजू मिश्र, पारिषा तिवारी, रीना गुप्ता, अलोकिता श्रीवास्तव, दिव्यांशी, वैष्णवी त्रिपाठी, अभिलाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीसिद्धि विनायक मराठा मंडल एंव सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में तुरंतनाथ बाबा मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई और त्रिलोकी कंपाउंड में आयोजन स्थल पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना हुई। प्रदीप रस्तोगी आदि मराठा मंडल के सदस्य व सर्राफा शामिल रहे।
श्री विनायक समिति के तत्वावधान में हरदोई के महाराजा के आगमन पर बच्चों ने केक काटे और भगवान का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। मंगलवार को श्रीगणेश का सहस्त्रार्चन हुआ। संध्या आरती के बाद मथुरा के कलाकारों ने रासलीला की प्रस्तुति दी।
मंगलमूर्ति सेवा समिति की ओर से मुन्नेमियां चौराहा से सदर बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। विधि-विधान से मूर्ति की स्थापना हुई। संजू गुप्ता, सोनू, मोनू, योगेंद्र व राजकुमार आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
शाहाबाद कस्बा में दो स्थानों पर वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गईं। चौक के गणेश महोसत्व समित की तरफ से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी के पंकज गुप्ता, बलराम रस्तोगी, अनिल मराठा, रमन गुप्ता व मोहित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
मोहल्ला दिलेरगंज की समिति ने शोभायात्रा के बाद विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा सत्संग भवन में स्थापित कराई। समिति के डॉ. आदेश रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, पवन सचदेवा, निक्की खत्री, अनूप मिश्रा, शिवा गुप्ता आदि ने आरती की व प्रसाद का वितरण किया।
कछौना कस्बा में 12वें श्रीगणेश महोत्सव में शोभायात्रा के साथ मूर्ति की स्थापना हुई। श्रीसोमेश्वर महादेव सेवादार समिति की ओर से श्रीगणेश महोत्सव में पांच दिन तक विभिन्न आयोजन होंगे।
संडीला कस्बा में संडीला के महाराजा का विधि-विधान से आचार्य सतीश शास्त्री ने आह्वान कर स्थापना कराई। प्रभात फेरी मंदिर में भी गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना पंडित विनोद द्विवेदी ने कराई। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी श्रीगणेश महोत्सव हो रहा है। अनुराग मिश्रा, नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, सौरभ गुप्ता आदि ने घरों में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की हैं।
पिहानी नगर में पूजा-अर्चना के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रभात फेरी निकाली गई। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के पंडाल में विराजमान हुए विघ्नहर्ता का मुख्य पूजन विनय कृष्ण गुप्ता व पंकज रस्तोगी ने सपत्नीक किया। पिंकू मिश्रा ने पूजन कराया।
बाबा मंशा नाथ मंदिर परिसर में श्रीगणेश मूर्ति स्थापित कर गौरव गुप्ता ने पत्नी सहित मुख्य पूजन किया। मोहल्ला भाटनटोला में ग्रोमी कांवेंट स्कूल में गणपति बप्पा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। चंद्रकनाथ शुक्ल, पीयूष शुक्ला, नीरज शुक्ला व दीपशिखा शुक्ला मौजूद रहे।
मल्लावां कस्बा के मोहल्ला भगवंतनगर बाजार में महोत्सव में श्रीगणेश की मूर्ति की युवा समिति की ओर से आचार्य जीतेद्र मिश्रा ने स्थापना कराई। शिवम अग्निहोत्री, रिंकू यादव, सर्वेश द्विवेदी, सर्वेश यादव, सुजीत, प्रवीण पंकज गुप्ता व आदित्य मौजूद रहे।
बटेश्वरनाथ मंदिर पर आचार्य राजेश मिश्रा ने मूर्ति की स्थापना कराई। अजीत कुशवाहा, आत्माराम यादव, वीरू यादव, ओमी कुशवाहा, सुनील यादव मौजूद रहे।
पाली कस्बा में मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर प्रथम पूज्य गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना आचार्य अनूपी ने कराई। पूर्व प्रधान भगवंतपुर अमर प्रकाश वाजपेई ने पत्नी रश्मि के साथ पूजन किया। रात में आगरा के कलाकारों ने झांकियों का सजीव वर्णन किया। गोपाल वाजपेयी, आशीष शुक्ला, आकाश गुप्ता, माया प्रकाश, राकेश, बजरंगी, रितिक आदि मौजूद रहे।
सांडी कस्बा में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकालकर बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर (सतमठिया) में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना आचार्य सुनील त्रिपाठी ने कराई। समिति के सदस्यों ने आरती की। नितिन पोपट राव मराठा आदि शामिल रहे।




------------
नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
वंशीनगर में शाम को तीन वर्गों की नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्राइमरी वर्ग में आराध्या गुप्ता, विराज, प्रफुल, रूही गुप्ता, विहान गौतम, जूनियर में शिवांगी सिंह, प्रियांशी, शगुन मिश्र, रिचा तिवारी, नैना गुप्ता व सीनियर में खुशी कश्यप, तेजस्वी सिंह, कौशिकी शुक्ला, सचिन वर्मा, पायल तिवारी, अभिषेक प्रजापति सहित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गौरव शुक्ला, शुभम वैशवार व आकांक्षा निर्णायक रहे। आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व पीसीएफ के निदेशक रामबहादुर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। संचालन अशोक सिंह लालू ने किया।
------------
आज यह होंगे कार्यक्रम :
- वंशीनगर में गजानन समिति की ओर से सारेगामापा-2019 की विजेता व इंडियाज गॉट टैलेंट की उप विजेता इशिता विश्वकर्मा की ओर से भजनों की प्रस्तुति।
- अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति की ओर से भक्तमीरा बाई चरित्र व श्रीकृष्ण लीला का मंचन।
- त्रिलोकी कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल व सर्राफा कमेटी की ओर से भगवान श्रीगणेश की महाआरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed