फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Organically in nursing homes

महिला चिकित्सक के न आने पर गुस्सा फूटा

Fri, 22 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Organically in nursing homes

शहर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में महिला चिकित्सक

विज्ञापन
द्वारा बीती रात महिला मरीज को न देखने को लेकर तीमारदार व नर्सिंग होम स्टाफ के बीच विवाद हो गया और हंगामा होने लगा। मामला तूल पकड़ते देख तीमारदार ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बावजूद डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा, जिस पर तीमारदार ने मरीज को दूसरे नर्सिंग होग में लाकर चिकित्सक को दिखाया। उधर, अस्पताल में तीमारदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए गरुवार को चिकित्सकों ने हड़ताल करते हुए डीएम, एसपी को ज्ञापन देकर तीमारदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ रोड निवासी एक युवक बीती रात करीब दो बजे पत्नी की तबियत खराब होने पर उसे नघेटा रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर लेकर पहुंचा और मौजूद स्टाफ से महिला चिकित्सक को बुलवाकर दिखाने की बात कही।

जिस पर स्टाफ ने रात में डॉक्टर के आने से मना कर दिया। आरोप है कि युवक ने चिकित्सक से फोन पर बात कर मरीज देखने की बात कही तो चिकित्सक ने भी नीचे आने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर युवक की स्टाफ से नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ता देख युवक ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

कुछ ही देर में पुलिस मौके  पर पहुंची और मामले को समझा बुझाकर रफ ा दफा किया। इस पर युवक पत्नी को दूसरे नर्सिंग होम ले गया और उपचार कराया। उधर, गुरुवार को नर्सिंग होम में घटी घटना के विरोध में निजी चिकित्सकों ने बैठक कर रोष जताया और सर्वसम्मति से गुरुवार को हड़ताल की घोषणा कर डीएम, एसपी से मिलने पहुंचे।

चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी के न मिलने पर एएसपी बीसी दुबे को ज्ञापन देकर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस बाबत महिला चिकित्सक ने बताया कि वह बाहर थी और उनके पति जो चिकित्सक है, उनका भी स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए वह लोग नीचे नहीं आ सके।

इसके बाद चिकित्सक डीएम रमेश मिश्र से मिले और घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। अफसरोें ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। उधर, इस बाबत एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि दोनों पक्षोें के बीच समझौता हो गया है। इस मौके पर डा. जेके वर्मा, डा.अरुण मौर्या, डा. सीके गुप्ता, डा. एपी सिंह समेत कई डॉक्टर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed