{"_id":"66182a12a17f8f69f804038b","slug":"order-to-confiscate-gang-members-plot-worth-rs-10-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113127-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैंग के सदस्य का 10 लाख का प्लॉट कुर्क करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैंग के सदस्य का 10 लाख का प्लॉट कुर्क करने के आदेश
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर देहात के एक शातिर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने न्यायालय में उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के मामले में गैंग के सदस्य का 10 लाख से अधिक मूल्य के प्लॉट को कुर्क करने का आदेश पारित किया है।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहर कोतवाली में गिरोहबंद अधिनियम के दर्ज मुकदमें में एसपी और सहायक अभियोजन अधिकारी की रिपोर्ट के परीक्षण के बाद कानपुर देहात के थाना शिवली के बाघपुर बायरी निवासी राहुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र उर्फ डॉक्टर के गांव में ही स्थित प्लॉट को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
राहुल कुमार कानपुर नगर के किदवई नगर थाना के जूहीलाल कालोनी निवासी आकिल उर्फ शन्नू के गैंग का सक्रिय सदस्य है। राहुल कुमार पर पुलिस मुठभेड़ सहित हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें कई मुकदमों में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल की है। डीएम ने कुर्क किए जाने वाले आवासीय प्लॉट का संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किए जाने के लिए डीएम कानपुर देहात को लिखा है।