फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Online reservations will not be possible for 15 minutes without linking to Aadhaar

Hardoi News: आधार से लिंक किए बिना 15 मिनट तक नहीं होंगे ऑनलाइन आरक्षण

Tue, 16 Sep 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Online reservations will not be possible for 15 minutes without linking to Aadhaar
हरदोई। ट्रेन टिकट आरक्षण में बिचौलियों पर रोकथाम के लिए लगातार नए नियम लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तत्काल आरक्षण के लिए आधार सत्यापन के बाद ही टिकट बन रहे हैं। अब जनरल टिकट बुकिंग में भी एक अक्तूबर से आधार सत्यापन हुए बिना आईडी से ऑनलाइन आरक्षण नहीं हो सकेगा। रेलवे ने सुबह आठ बजे टिकट खिड़की खुलने के बाद 15 मिनट तक बिना आधार सत्यापित आईडी से बुकिंग बंद कर दी है।
सामान्य तौर पर रेलवे अब किसी भी ट्रेन में आरक्षण के लिए 120 दिन पहले टिकट बुकिंग शुरू करता है। 120 दिन पहले आठ बजे जैसे ही टिकट खिड़की खुलती है कुछ ही देर में टिकट बुक हो जाते हैं। जांच में पाया गया कि बिचौलिये तमाम टिकट ब्लॉक कर लेते हैं और बाद में बेच देते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अब रेलवे ने जनरल टिकट बुकिंग में भी नया नियम लागू कर दिया है। रेलवे एक अक्तूबर से नया नियम लागू करेगी।
विज्ञापन

इसके अनुसार अब सुबह आठ से 08:15 बजे तक वह लोग ऑनलाइन आरक्षण नहीं कर पाएंगे जिनकी आईआरसीटीसी आईडी आधार कार्ड से लिंक नहीं है। यह व्यवस्था आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप का प्रयोग करने वाले यात्रियों के लिए लागू की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने यह नियम लागू किया है। यात्री अपनी आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर लें ताकि असुविधा का सामना न करना पड़े। बताया कि नियम पीआरएस काउंटर पर मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed