{"_id":"5ea1d37b8ebc3ee0a3018b31","slug":"online-education-hardoi-news-knp5567014124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मानीटरिंग को लेकर बेस तैयार करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मानीटरिंग को लेकर बेस तैयार करेगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फोटो-39-ऑनलाइन मानीटरिंग की तैयारियों में लगा बीएसए कार्यालय। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम को जिले भर के चार हजार परिषदीय विद्यालयों में लांच करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अब ऑनलाइन मॉनीटरिंग को लेकर बेस तैयार करने का मन बना लिया है। बीएसए के निर्देश पर विभाग की तकनीकी टीम ने अपना प्रयास तेज कर दिया है। बीएसए का कहना है कि शैक्षणिक वर्ष में ऑनलाइन प्रयासों को तेज करना होगा, शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा समय-समय पर ऑनलाइन ही की जाएगी।
कोरोना अलर्ट व लॉकडाउन के चलते परिषदीय विद्यालय बंद हैं। इस विद्यालयों के करीब चार लाख 70 हजार बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इसको लेकर शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी इस बार पहली बार ई-लर्निंग कार्यक्रम लांच किया है। इसके बाद तीन हजार ग्रुप बनाकर उसमें लर्निंग मैटेरियल डाले जाने का दावा भी किया गया। अब मानीटरिंग को लेकर विभागीय अधिकारी लगातार चर्चा कर रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं को फलीभूत करना है। मॉनीटरिंग की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एनपीआरसी, एआरपी आदि से समय समय पर वार्ता व चर्चाएं करनी होगी। ऐसा ही समय रहा तो आने वाले समय में भी एक साथ अधिकारियों व जिम्मेदारों को बुलाकर सामूहिक रूप से बैठकें करना मुश्किल होगा इसलिए जरूरी हो गया है कि एक बेस या सेटअप तैयार हो जिससे समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन
इसको लेकर एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा को निर्देशित भी किया गया है कि इस तरफ वह सिस्टम बनाएं ताकि एक साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन किया जा सके और चर्चा व समीक्षा की जा सके।
हरदोई। एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा का कहना है कि लिंक तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं लिंकों पर आने के बाद संबंधित अधिकारी ऑनलाइन आ सकेंगे और कांफ्रेंसिंग हो सकेगी।
हरदोई। बीएसए ने बताया कि अब तो शासन ने भी कह दिया है कि प्रशिक्षण किसी भी जिम्मेदार के हो यदि कराने जरूरी हो तो उन्हे ऑनलाइन कराया जाए। इसको लेकर भी बेस के साथ लिंक तैयार करने बहुत जरूरी है।

फोटो-40-बीएसए हेमंत राव। संवाद- फोटो : HARDOI