फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   one person sink in river and died

गर्रा में नहाने के दौरान दो डूबे, एक की मौत

Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
one person sink in river and died
सीतापुर के ध्यानाथर्
विज्ञापन

फोटो-19- मुकेश यादव की फाइल फोटो। संवाद
नदी में दो युवक डूबे, एक की मौत
- दोस्त की चचेरी बहन की शादी में सीतापुर से आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव साढ़ियापुर में मंगलवार को गर्रा नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया।
सीतापुर जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहनईया निवासी मुकेश कुमार यादव (30) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सढ़ियापुर निवासी ज्ञानेंद्र और मुकेश की गहरी दोस्ती थी। 14 नवंबर को ज्ञानेंद्र की चचेरी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने मुकेश आया था। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे मुकेश गांव निवासी अंकित वर्मा (26) के साथ नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान दोनों डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते देखा तो नदी में कूद गए। मशक्कत कर अंकित को बाहर निकाल लिया। लगभग ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने मुकेश का शव नदी से निकाला। ज्ञानेंद्र ने बताया कि मुकेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

नि:शक्त की तालाब में डूबकर मौत
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पबियानी में शौच के लिए गए नि:शक्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत परचल रसूलपुर की मजरा पबियानी निवासी विपिन (26) एक पैर से नि:शक्त था। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे गांव में ही स्थित तालाब के निकट शौच के लिए गया था। इसी दौरान फिसलने से तालाब में गिरकर डूब गया। उसे डूबता देख कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर उसे तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। विपिन अविवाहित था। परिवार में एक छोटा भाई है। घटना की जानकारी पर पुलिस उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed