{"_id":"5f9ef71f8ebc3e9b9c28ed64","slug":"one-more-died-in-accident-hardoi-news-knp5918819166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवक की भी मौत, निकाह टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल युवक की भी मौत, निकाह टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समसापुर में भतीजी की शादी में आई बुआ की शनिवार को हुए हादसे में मौत के बाद घायल जीजा ने भी लखनऊ में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को होने वाला साली का निकाह भी टल गया है।
समसापुर निवासी साबिर की छोटी पुत्री नगमा का निकाह रविवार को होना था। निकाह में शामिल होने के लिए नगमा की बड़ी बहन रुखसाना (32) अपने पति जाकिर (40) पुत्र बड़े भईया निवासी बरवन कोतवाली लोनार भी आए थे। नगमा की बुआ जरीना (60) पत्नी करीम भी आईं थीं। शनिवार को रुखसाना, उसका पति जाकिर और बुआ जरीना बाइक से खरीदारी के लिए कछौना कस्बा जा रहे थे।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर भीरी घाट के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जरीना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रुखसाना और उसके पति घायल हो गए थे। जाकिर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। रविवार को जाकिर की भी मौत हो गई। नगमा का रविवार को होने वाला निकाह स्थगित कर दिया गया।