फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One million stolen from two houses

Hardoi News: दो घरों से दस लाख की चोरी

Wed, 28 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 28 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
One million stolen from two houses
फोटो- 14 चोरी के बाद खुले बक्से दिखाता मकान मालिक। संवाद
विज्ञापन


- चोरों की चहलकदमी से इलाके में दहशत
- एक ही परिवार को चोरों ने बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। चोरों ने सोमवार रात एक ही परिवार के दो मकानों से साढ़े पांच लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घरों से करीब दस लाख की चोरी होने की बात कही गई है।
कस्बा के मोहल्ला श्यामपुर निवासी जय प्रकाश त्रिपाठी के मकान में सोमवार की रात में चोर पीछे की दीवार से चढ़कर में दाखिल हुए। जयप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी छत पर सो रही थीं। वे घर के बाहर के कमरे सो रहे थे। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्सा व अलमारी को तोड़कर घर बनवाने के लिए रखे पांच लाख रुपये, सोने का एक हार, एक जोड़ी झाला, एक मांगबेंदी, सोने की तीन अंगूठी, सोने की हाय, नाक की बाली और चांदी का एक बिछुवा, पांच जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी खड़ुआ चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद एक घर छोड़कर उनके परिवार के राजीव त्रिपाठी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि वे लोग गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। नीचे के कमरे में रखी अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये समेत सोने का एक हार, एक मांग बेंदी, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक नथुनी, एक हाय, चांदी के पांच जोड़ी खड़ुआ, एक जोड़ी पायल, चांदी के पांच सिक्के चोरी कर ले गए। सुबह जब दोनों परिवारों के लोग सो कर उठे तब घटना की जानकारी हुई। इस पर उन लोगों के होश उड़ गए। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed