फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One killed in road accidents , nine injured

सड़क हादसों में एक की मौत,नौ घायल

Fri, 01 Jan 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 01 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents , nine injured
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी कामता प्रसाद सिंह यादव (62) पुत्र सीताराम गांव निवासी मुकुल (30) पुत्र सोबरन के साथ गुरुवार की दोपहर को बाइक से सांडी जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जलपीपुर मेउड़ा के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे कामता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकुल गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सांडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि कामता प्रसाद के पांच पुत्र है। एक पुत्र इंग्लेश सिंह  सेना कर्नल के पद पर है। वह इन दिनो कन्या कुमारी में तैनात है। वहीं उसका एक पुत्र अजय वीर बीडीसी है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ -हरदोई मार्ग पर खेतुई के पास बुधवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। तभी लखनऊ की ओर सरकुलर रोड़ निकट लखनऊ चुंगी निवासी सुनील पाठक कार से अपने परिवार के साथ आ रहे थे। कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नहीं दी। इससे वह टकरा गया। इससे वह घायल हो गए। वहीं अन्य लोग बाल बाल बचे। अभी वह निकल ही रहे थे। तभी अंधरे में दूसरी कार भी उससे टकरा गए। इसके बाद उस ट्राली से चार कारे टकराई। जिससे उस पर सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको निजी अस्पताल ले जाया गया। आस पास के लोगों ने घायलों को वहां से भेजा। इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखनुपर निवासी राजू (35) पुत्र मन्नी लाल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बहलौली निवासी रागिनी (18) पुत्री पिंटू, देहात कोतवाली क्षेत्र के ककवाही निवासी गुड्डू उर्फ राम औतार (35) पुत्र प्रहलाद, पिहानी थाना क्षेत्र के कुईया निवासी दिलीप (40) पुत्र किशोरी लाल,बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ईयन पुरवा निवासी रिंकू (25) पुत्र तेजराम, बघौली थाना क्षेत्र के धनकोरी निवासी पंकज (22) पुत्र रामचंद्र और इसी थाना क्षेत्र के थोक माधव निवासी संत बक् स (28) पुत्र सोबरन अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed