फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One and a half lakh rupees were duped in the name of getting admission in medical college.

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were duped in the name of getting admission in medical college.
- एसपी के आदेश पर मझिला थाने में प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहाबाद। मेरठ के मेडिकल काॅलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर एक शख्स से डेढ़ लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरेापी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरखाना निवासी पपिल कुमार ने बताया कि वह डीफार्मा का कोर्स कर चुके हैं। हरदोई शहर के एक नर्सिंग होम में काम करते थे। आरोप है कि एक अप्रैल 2024 को उसकी मुलाकात मझिला थाना क्षेत्र के पलियादेव सलेमपुर निवासी विशाल से हुई थी। विशाल ने दावा किया था कि वह मेरठ के इन्क्लेव मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक कार्य देखता है। डेढ़ लाख रुपये में डीपीएमएल यानी डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री में दाखिला करा देगा। पपिल का कहना है कि उसने किस्तों में डेढ़ लाख रुपये दे दिए। अभिलेख मांगने पर आरोपी परीक्षा में शामिल कराने का भरोसा दिलाता रहा। बाद में परीक्षा बढ़ जाने का बहाना बनाने लगा। शंका होने पर उसने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज कर भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मझिला थाने में विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed