फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   om prakesh president

ओमप्रकाश अध्यक्ष व अमित बने अधिवक्ता संघ के महामंत्री

Mon, 13 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
om prakesh president
शाहाबाद। अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव व महामंत्री पर अमित मिश्रा ने जीत दर्ज की। साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदों पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतों की गणना की गई। सभी 97 वकीलों ने मतदान किया। निर्वाचन, एल्डर कमेटी की ओर से परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव को 49 वोट मिले, प्रतिद्वंद्वी वरुणेश मिश्रा को 38 और राजकुमार रावत को 10 वोट मिले। ओमप्रकाश को 11 वोटों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अमित मिश्रा अमितेश को 47 वोट मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी बलराम दीक्षित को 26 और संतोष वर्मा को 23 वोट मिले। अमित को 21 वोटों से विजयी घोषित किया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बसंत गुप्ता, पंकज राजपूत, संयुक्त मंत्री पद पर हरिओम दीक्षित, दुर्गेश अवस्थी, आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रामदास समेत 12 वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी मसरूर खां, कृष्ण कांत द्विवेदी, रामकुमार दुबे, गंगाराम सत्यार्थी व श्रीकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed