फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   om ne naam rosan kiya

ओम की प्रतिभा ने जिले का नाम किया रोशन

Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
om ne naam rosan kiya
ज्वाइंट एडमीशन टेस्ट फार मास्टर्स जैम को उत्तीर्ण करने के बाद बेटे ओम शिव त्रिपाठी को मिठाई खिला? - फोटो : HARDOI
हरदोई। आईआईटी की ओर से कराई जाने वाली ज्वाइंट एडमीशन टेस्ट फार मास्टर्स जैम का रिजल्ट शनिवार की सुबह जारी कर दिया गया। शहर के ओम शिव त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रैंक 326 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस बार जैम 2021 का आयोजन आईआईएससी बैंगलोर ने कराया था। वैटगंज निवासी ओम शिव त्रिपाठी ने भी परीक्षा दी थी। परिणाम आने के बाद परिवार वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। ओम को इस परीक्षा में आल इंडिया रैंक 326 हासिल हुई है। ओम शिव त्रिपाठी ने स्नातक परीक्षा फिजिक्स विषय से उत्तीर्ण की थी। उन्होंने जैम 2019 भी पास की थी और बीएचयू 2019 की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उन्होंने बीएड भी किया है और 2021 जैम परीक्षा के लिए काफी मेहनत से तैयारी की है। उनकी उपलब्धि पर पिता राकेश त्रिपाठी जोकि बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं और मां श्यामा त्रिपाठी गृहिणी दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed