{"_id":"5c9d03adbdec2214074bfe7e","slug":"old-man-cut-off-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
Thu, 28 Mar 2019 10:56 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरौली निवासी किसान की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो जीआरपी थाना में शिनाख्त की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम उमरौली निवासी गिरीश शुक्ला (65) खेती करते थे। वह अविवाहित थे और अपने छोटे भाई रमेशचंद्र के साथ गांव में ही रहते थे। बुधवार देर शाम वह रेलवे लाइन की दूसरी ओर लगने वाली बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान ग्रामीणों से पता चला कि गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक शव मिला था, जिसे जीआरपी ने कब्जे में ले लिया। इस सूचना पर रमेश चंद्र जीआरपी थाना गया और शव की शिनाख्त गिरीश शुक्ला के रूप में की। रमेश ने बताया कि संभवत: रात में वापस आते समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर गिरीश शुक्ला की मौत हो गई। उन्होंने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।