{"_id":"5e307d7e8ebc3e8d411b24e3","slug":"old-lady-died-in-accident-hardoi-news-knp5410916182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाती के साथ दवा लेने जा रही बाइक सवार वृद्धा को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई जबकि उसका नाती घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर निवासी विमला (60) पत्नी बाबूराम सोमवार दोपहर नाती पिंकू (19) पुत्र दिलीप निवासी ग्राम पैदापुर थाना बिलग्राम के साथ बाइक से दवा लेने बिलग्राम कस्बा जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर पिंकू की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे मेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिंकू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विमला के दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।