फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ointment on the wounds of farmers MLA

किसानों के जख्मों पर विधायक का मरहम

Fri, 22 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ointment on the wounds of farmers MLA

सपा विधायक श्यामप्रकाश ने एसडीएम मंशाराम के साथ

विज्ञापन
जहानीखेड़ा क्षेत्र के कुल 702 किसानों को 19.37 लाख रुपये की सहायता चेकें बांटी। धामापुर गांव के मंदिर प्रांगण में हुए समारोह के दौरान विधायक ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी सरकार किसानों के साथ है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कदम-कदम पर किसानों का साथ निभाने का जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। मौसम की मार से बर्बादी की कगार पर खड़े प्रदेश के कृषक को सरकार ने सहायता राशि देकर दोबारा खड़े होने का अवसर दिया है। आगे भी सरकार अन्नदाताओं के सुख दुख में शामिल रहेगी।

एसडीएम मंशाराम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के किसानों को सहायता चेकों का वितरण किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि समय रहते किसानाें को उनके गांव या इसके करीब सहायता पहुंच सके। कहा कि इसके लिए किसानों को इधर-उधर के चक्कर लगाने नहीं पड़े।

उन्होंने बताया कि कुल 702 चेकों के जरिए बद्दापुर के 83, पतौन मिश्र के 34, बरखेरिया के 66, हन्न पसिगवां के 159, बहिरवा के 52, धामापुर के 172, भेठुआ के 103 व बबक्करपुर के 33 किसानों को 19.37 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रवि प्रकाश, चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed