{"_id":"5f551e2c8ebc3e54ec5db255","slug":"ofiicers-check-rashan-in-godowns-hardoi-news-knp581117951","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने गोदामों का निरीक्षण कर जांची खाद्यान्न की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने गोदामों का निरीक्षण कर जांची खाद्यान्न की गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सरकारी अनाज की गुणवत्ता जांचने संबंधी डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर रविवार को एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार चौधरी के साथ संडीला व बेहंदर कस्बा स्थित आवश्यक वस्तु निगम के गोदामों पर पहुंच कर अनाज की गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही जनपद में अन्य अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल की।
आयुक्त मनीष चौहान ने हाल ही में खाद्य गोदामों से उचित दर विक्रेताओं को दिए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता जांचने के संबंध में आदेश जारी किए है। इसी क्रम में डीएम अविनाश कुमार ने एसडीएम समेत राजस्व अधिकारियों को गोदामवार निरीक्षण कर जांचने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर रविवार को संडीला एसडीएम मनोज कुुमार श्रीवास्तव ने पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार चौधरी के साथ संडीला व बेहंदर गोदाम पर पहुंच कर गेहूं व चावल का सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता जांची।
एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ओपी राना के साथ सुरसा व बावन ब्लॉक स्थित आवश्यक वस्तु निगम की गोदामों का निरीक्षण कर खाद्यान्न की गुणवत्ता जांची। वहीं तहसीलदार सदर रामवीर ङ्क्षसह ने पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार के साथ अहिरोरी ब्लॉक की गोदाम पर पहुंच कर निर्धारित मानकों के तहत गुणवत्ता की जांच की।