{"_id":"5dffb09c8ebc3e87b57f4005","slug":"officers-run-after-watching-posters-vigilance-increased-hardoi-news-knp5338288192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टरबाजी देख दौड़े अफसर, सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टरबाजी देख दौड़े अफसर, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
हरदोई के सांडी कस्बे में चिपकाए गए एनआरसी व सीएए के विरोध में पोस्टर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
सांडी में रविवार की सुबह नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह पोस्टर लगा होने से अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसर सतर्क हो गए।
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ कस्बे में डेरा डाल दिया है। वहीं, सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
सांडी कस्बे में रविवार की सुबह कई स्थानों पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर चिपके मिले। यह जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने तत्काल पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसरों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन, सीओ अखिलेश राजन, एसडीएम बिलग्राम रामविलास यादव आदि तुरंत कस्बे में पहुंचे और जायजा लेने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार मंथन किया।
इसी बीच अभिसूचना इकाई के जिम्मेदारों ने मदरसा अनस बिन मलिक के मुफ्ती अब्दुल समी से संपर्क साधकर एसडीएम व सीओ से मदरसा परिसर में मुलाकात कराई।
इस दौरान मुफ्ती अब्दुल समी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलग्राम को सौंपा। इस मौके पर सपा नेता जब्बार खां व सभासद आरिफ के अलावा हाजी जीशान, मुफ्ती मुईन, रशीद खां, कमालुद्दीन, जुनैद खां व साजिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

पोस्टर चिपकाए जाने की सूचना पर सांडी में मौजूद एडीएम और एएसपी पश्चिमी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

सीएए के विरोध में बिलग्राम एसडीएम को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI