{"_id":"6202a2456874a079c01d50c0","slug":"officers-reprimanded-for-delay-in-work-hardoi-news-knp67956399","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में देरी पर अफसरों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में देरी पर अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/कछौना। रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंगलवार को हरदोई व बालामऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। लगभग 20 मिनट तक चले निरीक्षण में उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से नए कार्यों की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान काम में देरी पर अफसरों को फटकार लगाई। जीएम रेलवे ने हरदोई व बालामऊ रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य में हुई देरी पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रेल महाप्रबंधक ने बालामऊ में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य युद्ध स्तर पर कराने को कहा। लाइन का निरीक्षण करने बालामऊ पहुंचे रेल महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य नहीं पाया।
विज्ञापन
रेल प्रशासन द्वारा जारी की गई पिंक बुक 2022 में बालामऊ व काकोरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य न होने के चलते ट्रेनों की गति पर इसका असर पड़ रहा है।
रेल महाप्रबंधक नजर स्टेशन की नई बिल्डिंग के मुख्य द्वार का टूटा गेट, यात्री सुविधाओं का अभाव, प्लेटफार्म की जर्जर हालत पर पड़ी तो भड़क गए। रेल महाप्रबंधक का यह निरीक्षण महज औपचारिकता पूर्ण साबित हुआ।
इस दौरान उन्होंने किसी भी रेलयात्री, व्यापारी से बात नहीं की। उधर, जीएम के हरदोई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान एनआरएमयू शाखा सचिव शैलेश तिवारी ने मांग पत्र सौंपा।
शाखा सचिव ने सौंपे ज्ञापन में रेलवे क्वार्टरों के जीर्णोद्धार व नए क्वार्टर बनाने की मांग की। इसके अलावा रेल कर्मियों व उनके परिवार के स्वास्थ्य हेतु हरदोई रेलवे स्टेशन पर अस्पताल की मांग, लंबित पड़े एरियर के जल्द भुगतान की मांग
समेत रेल कर्मियों को मिलने वाली छोटी-बड़ी सभी सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। शाखा सचिव ने बताया कि मांगों पर कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ।