{"_id":"618ab74032f13474b212554b","slug":"officer-checked-khad-shops-shopkeeper-run-away-hardoi-news-knp663005650","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को देख बंद की दुकान, दो के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को देख बंद की दुकान, दो के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
हरपालपुर स्थित दुकान के बाहर खड़े जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू और नायब तहसीलदार सुशील कुमार। संव?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीएपी की बिक्री में दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। न तो स्टॉक रजिस्टर है और न ही बिक्री का ब्योरा। मंगलवार को खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण करने निकले अफसरों के पहुंचने की सूचना पर एक ने दुकान बंद कर दी तो दूसरा दुकानदार अभिलेख नहीं दिखा सका। दोनों दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर जवाब तलब किया गया है।
मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू और सवायजपुर के नायब तहसीलदार सुशील कुमार हरपालपुर स्थित मेसर्स यादव खाद भंडार पर निरीक्षण करने पहुंचे। इससे चंद मिनट पहले ही दुकानदार को भनक लग गई। इस पर दुकानदार ताला डालकर भाग गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद का व्यापार मनमाने तरीके से किए जाने की आशंका पर दुकानदार को नोटिस जारी कर खाद बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। स्पष्टीकरण तलब कर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वहीं खसौरा स्थित मेसर्स वन स्टाप एग्री जंक्शन का भी दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां दुकानदार खाद बिक्री, स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। जिला कृषि अधिकारी उमेश शाहू ने बताया कि खाद विक्रेता के यहां संबंधित अभिलेख न मिलना संदेह पैदा करता है। अग्रिम आदेशों तक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
खाद के लिए धक्कामुक्की, पुलिस ने कराया वितरण
सांडी। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान मंगलवार सुबह से ही वितरण केंद्रों के आगे लाइन में खड़े हो गए। घंटों इंतजार के बाद दोपहर को खाद का वितरण शुरू होने पर किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस पर पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवाई गई।
गेहूं की बुवाई शुरू होने के कारण जिले में खाद की मांग बढ़ गई है। किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद मिलना मुश्किल है। मंगलवार को भी कस्बे में खाद्य वितरण केंद्र के आगे किसानों की भीड़ नजर आई। किसानों के साथ घर की महिलाएं व बच्चियां तक खाद के लिए लाइन में लगी नजर आईं। खाद्य वितरण के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।
दोपहर 12 बजे के के बाद पुलिसकर्मियों के आने पर जैसे तैसे खाद का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। केंद्र पर मौजूद ग्राम सहोरा के शिवकुमार, परसापुर के बिजेंद्र यादव, मुरौली कठेरियान के ब्रजेश सिंह व बेहटी के राजेश्वर आदि ने बताया कि बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही है।
एक-एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन खराब करना पड़ रहा है। कोशिश है कि खाद मिल जाए। खाद वितरण केंद्र के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि किसानों को दो-दो बोरी खाद दी जा रही है। खाद की उपलब्धता के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।