फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   numaish mela road condition not good

नुमाइश मेला जाने वाली सड़क जर्जर

Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
numaish mela road condition not good
कुछ ऐसी है नुमाइश चौराहा से आजाद नगर जाने वाली सड़क की हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर के नुमाइश मेला मैदान में एक सप्ताह पूर्व ही ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन शुरू होने के साथ दुकानें भी सजने लगी हैं। लेकिन मेला जाने वाले जर्जर मुख्य मार्ग पर जिम्मेदारों का ध्यान न जाने से मेले में आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। हाल ये है ये सड़क पहले ही बदहाल थी, ऐसे में यहां अमृत योजना के तहत हुई खुदाई से इसकी सूरत और बिगड़ गई है। दुकानदारों और मेला आने वालों ने सड़क के जल्द निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश चौराहे से सटे मैदान में 111 साल से आयोजित हो रही रामलीला 22 जनवरी से शुरू हो गई है। गणेश पूजन के बाद मेला भी लग गया है। मेला नुमाइश चौराहे से आजाद नगर जाने वाले मुख्य मार्ग से सटे मैदान पर लगता है। आजाद नगर की ही आबादी हजारों में है। इसी रोड पर मेला कमेटी का ऑफिस है। अधिकांश लोग रामलीला व मेला देखने इसी मार्ग से आते हैं। मार्ग कई माह से खुदा पड़ा है। अमृत योजना के तहत यहां काम होने के बाद आवागमन और दूभर हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सड़क की दशा सुधारने का प्रयास नहीं किया। वहीं दुकान लगाने पहुंचे लोगों ने भी सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
नुमाइश पुरवा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि कई माह पूर्व अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। पहले से ही खराब सड़क खुदाई के बाद और जर्जर हो गई है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश पुरवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जिम्मेदारों को मेला सजने से पहले ही इस सड़क की मरम्मत करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। रामलीला शुरू हो गई है, मेला में दुकानें भी लगने लगी हैं। सड़क खराब होने से सभी को परेशानी हो रही है।
नुमाइश पुरवा निवासी अनुज कुमार ने बताया कि सड़क की काफी लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। पाइप लाइन पड़ने के बाद सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। पूरी पटरी भी उखड़ी पड़ी है। इसी मार्ग पर मेले की दर्जनों दुकानें लगती हैं। सड़क बन जाए तो सभी को राहत मिलेगी।

नुमाइश पुरवा निवासी सरोजनी यादव ने बताया कि सड़क खराब होने से मोहल्ले के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क और खराब हो गई है। मेला लगने लगा है, इस रोड पर भीड़ भाड़ रहती है। जनहित में सड़क का निर्माण जल्द कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed