फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NSS provides social service platform: Akhilesh

समाज सेवा का मंच प्रदान करता है एनएसएस: अखिलेश

Tue, 04 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
NSS provides social service platform: Akhilesh
पिहानी। क्षेत्र के ग्राम कुइयां में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ग्राम कुइयां स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर सामुदायिक केंद्र पर चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एनएसएस द्वारा गांव में चलाए गए जन जागरुकता व साफ सफाई अभियान की सराहना की गई। सोमवार को शिविर के समापन में वित्त नियंत्रक पर्यावरण निदेशालय लखनऊ अखिलेश कुमार वर्मा मुख्य व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अखिलेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, समाज सेवा में बेहतर योगदान करने का मंच प्रदान करता है। शिविर में छात्राओं की अधिक भागीदारी से पता चलता है कि बेटियां भी हर लक्ष्य को प्राप्त करने में निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्य से समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। कार्यक्रम अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विशेष शिविर की आख्या सुनाई। कहा कि शिविर में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान व डोर-टू-डोर कैंपेन के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों के बौद्धिक विकास के लिए व्याख्यान सत्र में उपयोगी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान प्रीति वर्मा ने सभी का आभार जताया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य व गायन समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्राचार्य विवेक तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि रामविलास वर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार व डॉ. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed