{"_id":"67f16edfcc696765fd0f3762","slug":"now-trains-will-run-at-double-speed-between-balamau-and-unnao-hardoi-news-c-213-1-hra1004-129304-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बालामऊ से उन्नाव के बीच अब दोगुनी स्पीड से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बालामऊ से उन्नाव के बीच अब दोगुनी स्पीड से चलेंगी ट्रेनें
Sat, 05 Apr 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
- औसतन 15 के बजाए 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेन
- कानपुर तक पहुंचने में एक घंटे का बचेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बालामऊ-ऊन्नाव रेल लाइन की गति पहले से दोगुनी कर दी गई। इससे अब ट्रेनें पहले से अधिक स्पीड में गुजर सकेंगी। इससे उन्नाव व कानपुर तक जाने में पहले से कम समय बचेगा। ट्रेनों की लेटलतीफी को भी कम किया जा सकेगा।
बालामऊ-उन्नाव के करीब 102 किलोमीटर के रेल मार्ग को अब बेहतर किया जा रहा है। अब वायरलेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन पहले से बेहतर हुआ है वहीं अब ट्रेनों की गति भी बढ़ा दी गई है। इस मार्ग पर पांच स्टेशनों व नौ हाल्ट हैं। प्रमुख स्टेशन माधौगंज, मल्लावा, बांगरमऊ, सफीपुर, माखी, पतियाला में लाइनों पर गति सीमा को 15 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटे कर दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गति ट्रेनों को मुख्य लाइन से सटे टर्न आउट और प्रथम लूप लाइन प्लेटफार्म से गुजरने में कम समय लगेगा।
इनसेट
कानपुर तक यात्रा करने में लगेगा कम समय
कानपुर के लिए जिले से होकर एक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती है। मंगलवार व रविवार को कानपुर से वैष्णोदेवी कटरा तक जाने वाली ट्रेन से वाया बालामऊ और उन्नाव से जाती है। इस ट्रेन के बालामऊ से उन्नाव 3.20 घंटे में पहुंचती है, ट्रैक की स्पीड धीमी होने से 4 घंटे तक ले लेती है, लेकिन गति बढ़ने से ट्रेन 2.25 घंटे में पहुंच सकेगी। बालामऊ से कानपुर के लिए भी पैसेंजर ट्रेन चलती है। यह ट्रेन 3.13 घंटे में पहुंचने का समय लेकिन अब 2:55 घंटे में पहुंचेगी।