फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now the SIR campaign is progressing slowly, only 1.50 percent work was done in 24 hours.

Hardoi News: अब रेंग-रेंगकर बढ़ रहा एसआईआर अभियान, 24 घंटे में 1.50 प्रतिशत हो पाया काम

Mon, 08 Dec 2025 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Now the SIR campaign is progressing slowly, only 1.50 percent work was done in 24 hours.
फोटो 10: एसआईआर फार्म मैप करते अ​धिकारी-कर्मचारी। संवाद
हरदोई। विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समयसीमा के कम होते ही दिनों के साथ ही मतदाताओं के डिजिटाइजेशन के काम की गति रेंगने लगी है।
विज्ञापन

अब रेंग-रेंगकर एसआईआर अभियान बढ़ रहा है। 24 घंटे में डिजिटाइजेशन में 1.50 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी दर्ज की जा सकी। रविवार दोपहर तक कुल 97.21 प्रतिशत काम हो पाया था जबकि सोमवार दोपहर तक यह प्रतिशत 98.71 तक ही पहुंच पाया। कम संख्या में बचे मतदाताओं को अब अधिकारियों-कर्मचारियों को तलाशने में और अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।
विधानसभावार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के चल रहे एसआईआर अभियान में कम हो रही समयसीमा के साथ ही मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जाने और डिजिटाइज्ड कराए जाने की कम होती संख्या अधिकारियों-कर्मचारियों के अधिक मेहनत का कारण बनती जा रही है। छिटपुट बचे मतदाताओं को तलाशने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अब आसपास के मतदाताओं और लोगों से भी मदद लेनी पड़ रही है। इससे कम संख्या में मतदाताओं को तलाशने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान में सोमवार दोपहर तक 30,19,415 मतदाताओं में से 29,78,827 मतदाताओं का सत्यापन पूरा करा लिया गया है जो कुल मतदाताओं का 98.71 प्रतिशत है। इसमें सही मिले 24,44,187 मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर वापस लिए जाने के साथ ही डिजिटाइज्ड कराए जा चुके हैं जबकि 5,34,640 मतदाता मृतक, स्थायी रूप से शिफ्टेड और अन्य श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं जो कुल मतदाताओं के 17.71 प्रतिशत हैं। इसमें आठ विधानसभा क्षेत्र में 1,01,299 मतदाता मृतक श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं जबकि 1,25,467 मतदाता गैरहाजिरी और 2,46,700 मतदाता स्थायी रूप से शिफ्टेड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक दिन में 50 मतदाताओं की मैपिंग से भी स्पीड पर लग रहा विराम
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में मतदाताओं के डिजिटाइज्ड डाटा की मैपिंग में भारत निर्वाचन आयोग ने एक सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एक दिन में अधिकतम 50 मतदाताओं की मैपिंग किए जाने की ही समयसीमा तय की है। एक दिन में अधिकतम 50 मतदाताओं की सीमा से मैपिंग के काम की स्पीड पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। इससे अच्छा और तेज काम करने वाले अधिकारी भी 50 मतदाता की सीमा तक काम करने के बाद मैपिंग नहीं कर पा रहे हैं और अगले दिन का उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

---
मतदाताओं की मैपिंग के लिए 25-25 ईआरओ और लगाने की तैयारी

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान को और गति दिए जाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25-25 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की और ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी की गई है। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और पांच-पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की ड्यूटी लगाई गई है। अभी ईआरओ और एईआरओ के माध्यम से काम कराया जा रहा है। डिजिटाइज्ड कराए गए मतदाताओं की मैपिंग भी कराई जा रही है। मैपिंग के काम को समय से पूरा कराने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25-25 एईआरओ और लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अनुमोदन मिलने पर उन अधिकारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में एईआरओ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे उन अधिकारियों के माध्यम से डिजिटाइजेशन के साथ ही मतदाताओं की मैपिंग भी कराई जा सकेगी।
---
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता, डिजिटाइज्ड मतदाता और अन्य श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की संख्या पर एक नजर :
विधानसभा क्षेत्र : कुल मतदाता : डिजिटाइज्ड मतदाता : अन्य श्रेणी में चिह्नित मतदाता
- सवायजपुर : 4,17,380 : 3,46,488 : 63,197
- शाहाबाद : 3,68,429 : 3,12,275 : 55,854
- हरदोई : 4,24,542 : 3,071,122 : 1,10,083
- गोपामऊ : 3,55,422 : 2,96,643 : 58,773
- सांडी : 3,43,011 : 2,89,780 : 50,999
- बिलग्राम-मल्लावां : 3,98,490 : 3,30870 : 66,619
- बालामऊ : 3,58,956 : 2,86,249 : 58,140
- संडीला : 3,53,165 : 2,74,760 : 70,975
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed