{"_id":"976ba79bf54d5b9a4163f05b15a6c15c","slug":"now-the-rains-broke-arman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सूखे ने निकाली जान, अब बारिश ने तोड़े अरमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सूखे ने निकाली जान, अब बारिश ने तोड़े अरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह में दो बार हुई बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी
विज्ञापन
ने किसानों के अरमानों को तोड़ दिया। गेहूं, सरसों आदि फसलों से कमाई करने
के सपने देख रहे किसानों को मौसम की बेरुखी ने बर्बादी की डगर पर पहुंचा
दिया है। खरीफ की फसले सूखे की भेंट चढ़ गई, तो रबी की फसलों पर पानी ने
पानी फेर दिया है।
सूखा राहत के नाम पर जिले के किसानों को अगर कुछ मिला, तो सिर्फ हौसला और रबी की फसलाें से कमाई करने का हौसला बारिश ने पस्त कर दिया। प्रशासन भी मान रहा कि बारिश से 25 से 30 फीसदी फसलें प्रभावित हुई है और ग्राम पंचायत बार सर्वे में नुकसान की तस्वीर साफ हो जाएगी।
पर यह वहीं प्रशासन है जिसने सूखे को लेकर भी 40 फीसदी तक नुकसान होने की बात कही थी, पर किसानों को धेला न मिल सका। इससे साफ है कि रबी की फसलों में भी नुकसान का प्रतिशत काफी बढ़ सकता है, पर इस बात की तसल्ली किसानाें को कैसे हो कि उन्हें इस बार कुछ मुआवजा मिल जाएगा।
पूरे साल खेती किसानी के लिए खलनायक बना मौसम किसानों को रोने पर मजबूर कर रहा है। कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार कहते हैं कि यह काफी दुखद है कि पहले सूखा और अब बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव कहते है कि बारिश से हुए नुकसान के लिए फसली सर्वे चल रहा है और डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।
जिलाधिकारी रमेश मिश्रा कहते है कि प्रथम दृष्टया 25 से 30 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने थी, पर बीती रात फिर बारिश हो गई इससे भी नुकसान पहुंचने की आशंकाएं प्रबल हो गई है। इसको लेकर आकलन कराया जा रहा है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।