फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now, seats can be booked on roadways through the app, live location will be available.

Hardoi News: एप से अब रोडवेज में भी बुक हो सकेंगी सीट, मिलेगी लाइव लोकेशन

Wed, 29 Oct 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Now, seats can be booked on roadways through the app, live location will be available.
हरदोई। ट्रेनों की तरह अब रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन यात्रियों को मिल सकेगी। साथ ही यात्री अपना टिकट भी बुक करा सकेंगे। रोडवेज ने एक एप जारी कर लोगों को सुविधा दी है। इसके लिए परिवहन निगम की बसों को जीपीएस से लैस किया जा चुका है, साथ ही सुविधाओं को आधुनिक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड कर सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर किसी बस का इंतजार कर रहे हैं, वो कहां है और कब तक बस स्टैंड पहुंचेगी, इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट फोन में अब एक क्लिक में बसों की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। रेलवे की तरह ही बस में बैठने से पहले ही अपनी सीट भी बुक की जा सकेगी। हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय की लगभग सभी बसों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

अन्य पर भी काम चल रहा है। यात्री यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक मोबाइल एप यूपीएसआरटीसी और यूपी राही व मार्गदर्शी पर जाकर न केवल सीट आरक्षित कर सकते हैं बल्कि बस की वर्तमान स्थिति की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। बसों की वास्तविक स्थिति का पता करने के लिए अब घंटाें बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगरानी के लिए बना कंट्रोल रूम

बसों की निगरानी के लिए रोडवेज बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम भी बन चुका है। एमआईएस प्रभारी गौरी श्रीवास्तव ने बताया कि जीपीएस से लैस बसों को एप के जरिये ट्रैक माय बस के माध्यम से देखा जा सकता है। बस नंबर डालने के बाद लाइव लोकेशन देख सकते हैं। इससे रास्ते में अनावश्यक ठहराव और गति सीमा के पार जाने पर जानकारी होगी और ड्राइवर की मनमानी भी बंद होगी।




महिलाओं के लिए पैनिक बटन
एप को एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मांगी गई जानकारी भरने के बाद बसोंं की लाइव लोकेशन की जानकारी के लिए साइन-अप करना होगा। एप में महिलाओं के लिए पैनिक बटन भी दिया गया है। इसको क्लिक करने पर यह 112 नंबर डायल कर यूजर की लोकेशन पुलिस विभाग तक शेयर कर सकता है।




बसों में जीपीएस लगाकर उनको एप पर अपलोड किया जा चुका है। परिक्षेत्र की शत प्रतिशत बसों में जीपीएस लग जाएगा और उनकी लाइव ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है। एप के जरिये तमाम सुविधाएं मिलेंगी। -रमेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed