{"_id":"604cfaa98ebc3e59067db290","slug":"now-panchayat-electoral-rolls-pages-will-be-available-for-2-rupees-hardoi-news-knp6174375134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 2 रुपए में मिलेंगे पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पृष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 2 रुपए में मिलेंगे पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पृष्ठ
विज्ञापन
फोटो-10-पंचायत चुनाव कार्यालय में चुनाव कार्यो को पूर्ण करते सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव व
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव में दावेदारी करने वालों को निर्वाचक नामावली सूची के लिए अब दर-दर भटकना नहीं होगा। पंचायत कार्यालय से ही मतदाता सूचियों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से बिक्री का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि दो रुपये प्रति पेज की राशि बिक्री को निर्धारित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। दावे करने के लिए सभी को पहले निर्वाचक नामावलियों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
इसके लिए इधर-उधर कंप्यूटर की दुकानों में भटकना पड़ता हैं, जहां मनमाफिक वसूली भी होती है। पर अब अंतिम प्रकाशन वाली नामावलियों की कांपियां पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं।
सोमवार यानी 15 मार्च से वितरण कराया जाएगा। इन सूचियों में पूरक सूचियां संलग्न नहीं होगीं। एक रुपये प्रति पृष्ठ या दो रुपये प्रति पृष्ठ कार्यालय में नगद जमकर या निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान जमाकर प्राप्त कर सकता है। सूचियां सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिक्री की जाएंगी।
निर्वाचन कार्यालय से यह तैयार किया शेड्यूल
दिनांक विकास खंड का नाम
15 मार्च संडीला, सांडी, हरियावां
16 मार्च टडिय़ावां, कछौना व कोथावां
17 मार्च बिलग्राम, शाहाबाद, टोडरपुर
18 मार्च माधौगंज, बावन, मल्लावां
19 मार्च सुरसा, भरावन, हरपालपुर
20 मार्च भरखनी, पिहानी, अहिरोरी, बेंहदर
मतदान सामग्री 18 मार्च को प्राप्त होगी
हरदोई। पंचायत चुनाव को लेकर आयोग अपनी तैयारियों को पूरा करने में लगा है। जिलों में मतदान सामग्री व निर्देश पुस्तिकाएं वितरित करने के लिए 18 मार्च की तिथि इस जिले के लिए निर्धारित की गई है।
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने जिले के अधिकारियों को एक अधिकारी अधिकृत करके वहां डीसीएम या इसी क्षमता का अन्य वाहन भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।