{"_id":"5e6fc4628ebc3ea4ed603fc4","slug":"notorious-criminal-arrested-hardoi-news-knp5507470110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्ष से फरार 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्ष से फरार 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई में गिरफ्तार किए गए इनामी के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते एसपी अमित कुमार
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आठ साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी को बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिघिया निवासी राधेश्याम शुक्ला पुत्र बाबूराम ने 1996 में प्रतापनगर चौराहे के पास बाइक लूटी थी। तब सीतापुर जनपद की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 1996 में ही जमानत पर छूटने के बाद 1997 में राधेश्याम ने लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में राकेश खटिक नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2012 में वह जमानत पर छूट गया था।
इसके बाद से वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को सूचना मिली कि राधेश्याम रविवार रात साढ़े आठ बजे होली मिलने के लिए गांव पहुंचा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि राधेश्याम के विरुद्ध सीतापुर के मिश्रिख और लखीमपुर के कोतवाली शहर में भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक देशराज यादव, सिपाही नरेंद्र कुमार सिंह, ऋषिपाल सिंह और बसंत तोमर शामिल रहे।