फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notoce to 16 ado panchayat

16 ब्लाकों के एडीओ पंचायत को सीडीओ ने दी चेतावनी

Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
notoce to 16 ado panchayat
हरदोई। ग्रामीण इलाकों में विभिन्न योजनाओं के तहत शौचालय निर्माण को लेकर हुई हीलाहवाली पर मुख्य विकास अधिकारी ने 16 ब्लाकों के एडीओ पंचायत को चेतावनी दी है। 48 घंटे में अधूरे पड़े शौचालयों को पूरा कराने के निर्देश है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को उन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की समीक्षा की, जहां 30 मई तक निर्माण कार्य पूरा होना था और इसके लिए आवश्यक बजट भी ग्राम पंचायत निधि के खाते में भेज दिया गया था। समीक्षा के दौरान पता चला कि अहिरोरी, कछौना, संडीला, शाहाबाद, टंड़ियावा व बावन विकास खंड के तीन-तीन, बेंहदर, भरावन, सुरसा, टोडरपुर और हरियावां विकास खंड के दो-दो, भरखनी विकास खंड के चार, हरपालपुर विकास खंड के पांच, कोथावां विकास खंड के छह, पिहानी, सांडी विकास खंड का एक-एक गांवों में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सीडीआ ने संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि दो दिन में शौचालयों का निर्माण पूरा कराएं और इनकी फोटो भी स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन

नीर में 25 तो अमिरता बढ़ैया में सात फीसदी ही बने शौचालय
पिहानी विकास खंड के अमिरता बढ़ैया में 365 शौचालयों के सापेक्ष 26 शौचालयों का ही निर्माण पूरा हो पाया है। इसी तरह ग्राम नीर में 293 के सापेक्ष 74, बावन में 312 के सापेक्ष 168, परसपुर में 262 के सापेक्ष 135, लोधी में 397 के सापेक्ष 188 शौचालयों का ही निर्माण हुआ है। मझिला में 931 के सापेक्ष 78, टडिय़ावां में 244 के सापेक्ष 178, रावल में 226 के सापेक्ष 135, लिलवल में 326 के सापेक्ष 135, अंडौआ में 239 के सापेक्ष 160, उमरौली में 390 के सापेक्ष 276, गौरिया में 215 के सापेक्ष 67, पन्यौरा बल्लिया में 208 के सापेक्ष 99 शौचालयों का ही निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed