{"_id":"a41789a5d5512a846bd64705b180c674","slug":"notification-today-the-sale-of-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी, आज से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी, आज से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की सरकार बनाने को चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे बाद रविवार को जिला स्तर पर भी जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शूरू हो जाएगी। चुनाव कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार को गांव-गांव में अधिसूचना से संबंधित मुनादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन को लेकर चार चरणों में मतदान के कार्यक्रम को जिला स्तर पर भी जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण में सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां व हरपालपुर एवं द्वितीय चरण में शाहाबाद, टोडरपुर, भरखनी व पिहानी, तीसरे चरण में हरियावां, टड़ियावां, बावन, सुरसा व अहिरोरी एवं चौथे चरण में संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन व बेंहदर में चुनाव होंगे।जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि अधिसूचना को जिला मजिस्ट्रेट के सूचना पट्ट पर चस्पा क रने के निर्देश दिए हैं। नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन और उसकी जांच संबंधित विकास खंड पर ही होगी।
विज्ञापन
प्रधान खर्च कर सकेंगे 75 हजार
पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी अब कहीं ज्यादा खर्च कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधानी के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा को तीन गुना तक बढ़ा दिया है। प्रधान के दावेदार अब 75 हजार तक खर्च कर सकेंगे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
आरओ व एआरओ की बैठक प्रेक्षागृह में आज
चुनाव में लगाए गए आरओ व एआरओ की बैठक प्रेक्षागृह में नौ नवंबर को दोपहर दो बजे से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त आरओ व एआरओ से निर्धारित समय पर बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।