फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notices issued to principals regarding varying student counts across three different portals.

Hardoi News: तीन पोर्टल तीनों में अलग-अलग छात्र संख्या, प्रधानाचार्याें को नोटिस

Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to principals regarding varying student counts across three different portals.
हरदोई। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। विद्यालयों की ओर से अलग-अलग शासकीय पोर्टलों पर दर्ज किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण और संख्या में भारी अंतर पाया गया है। तीन अलग-अलग पोर्टलों पर एक ही विद्यालय के छात्र संख्या के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। शुरुआती समीक्षा में जिले के 5,000 से अधिक विद्यार्थियों के डाटा में यह गड़बड़ी सामने आई है जिसके बाद डीआईओएस की ओर से संबंधित प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 630 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 95 हजार 459 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डाटा तीन पोर्टल पर दर्ज होता है। इनमें माध्यमिक शिक्षा परिषद का पोर्टल, यू डायस प्लस पोर्टल और ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर विवरण दर्ज किया जाता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर 1,95,459 विद्यार्थियों का पंजीकरण है मगर यू डायस और ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर दर्ज विवरण में पांच हजार से अधिक का अंतर आ रहा है। किसी विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा परिषद पर संख्या अधिक है तो किसी में यू डायस पोर्टल पर संख्या अधिक है जबकि तीनों में समान संख्या होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों की छात्र संख्या में अंतर आ रहा है। उसे सही किया जाए अन्यथा विद्यालय प्रधानाचार्य पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed