फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notice to three teachers

स्कूल में मिली खामियां, तीन शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
notice to three teachers
सवायजपुर। बीईओ भरखनी शुचि गुप्ता के निरीक्षण में दो विद्यालयों में मिली खामी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने एक प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

बीईओ शुचि गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व किए गए निरीक्षण में विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रमपुरा इंचार्ज अध्यापक अनिरुद्ध कुमार बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले। स्कूल में पंजीकृत 137 बच्चों के सापेक्ष मात्र 15 बच्चे ही उपस्थित मिले। माध्यान्ह भोजन भी नही बनाया गया था, निरीक्षण के दौरान कंपोजिट ग्रांट के अभिलेख भी नहीं मिले थे। बताया कि प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया का चार्ज भी रमपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध के पास है। वहां भी निरीक्षण में शिक्षिका रितिका यादव व प्रियंका यादव अनुपस्थित मिलीं थीं। स्कूल में 130 बच्चो के सापेक्ष मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीएसओ को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने तीनों का वेतन रोक दिया है। बताया कि इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय लीलानगरा का निरीक्षण किया गया था। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार व शिक्षिका हेमलता चाहर मौजूद मिलीं, लेकिन यहां 123 बच्चों के सापेक्ष मात्र सात बच्चे ही उपस्थित मिले थे। विद्यालय में हिंदी विषय की परीक्षा नहीं कराई गई थी। एमडीएम चूल्हे पर बनता मिला, साथ ही भोजन बनने से पूर्व ही एमडीएम रजिस्टर पर अधिक बच्चों की संख्या दर्ज की हुई मिली। बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार के खिलाफ बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed