{"_id":"623f4b942d23f5730d17b311","slug":"notice-to-three-schools-hardoi-news-knp6876491192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
फोटो-49- उच्च प्राथमिक विद्यालय असगरपुर में लगा ताला देखते बीएसए
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की खामियां बेपर्दा हो रही हैं। बीएसए के निरीक्षण के दौरान कहीं ताले बंद तो कहीं गंदगी और अव्यवस्थाएं स्कूलों में सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को भी बीएसए को निरीक्षण के दौरान ऐसे ही हालात जिले के चार विद्यालयों में देखने को मिले थे।
शनिवार को उन्होंने इनमें से तीन स्कूलों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि एक विद्यालय को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने लेने अन्यथा की दशा में कार्रवाई करने की चेतावनी के साथ छोड़ा गया है।
बीएसए वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को शाहाबाद व टोंडरपुर ब्लॉकों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें शाहाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय असगरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के समय कोई भी छात्र विद्यालय में नहीं था। संभवतया समय से पहले ही स्कूल में छुट्टी कर दी गई थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय असगरपुर में छुट्टी के समय से पहले ही मुख्य गेट पर ताला लटका पाया गया।
टोंडरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में एमडीएम का रखरखाव व ग्राउंड में साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में जनपद स्तरीय अधिकारियों के नंबर नहीं लिखे मिले। हालांकि, यहां अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
बीएसए ने सैदपुर प्राथमिक विद्यालय को सुधार के लिए निर्देशित करते हुए भविष्य में त्रुटि मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि अन्य तीनों विद्यालयों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीएसए ने बताया कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक अथवा समयावधि में प्राप्त नहीं होता है तो तीनों विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।