फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notice to pihani and shahabad bdo

पिहानी व शमशाबाद के बीडीओ को कारण बताओं नोटिस

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
notice to pihani and shahabad bdo
हरदोई। पंचायत भवनों के अधूरे निर्माण कार्य व निर्माण सामग्री का भुगतान न कराए जाने पर डीएम अविनाश कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पिहानी व शाहबाद के खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम के मुताबिक जान बूझकर पंचायत भवन के निर्माण कार्य में विलंब किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय स्थापित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में वित्त आयोग व मनरेगा से पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को बजट भी आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद भी कई विकास खंडों में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। कई जगह तो निर्माण सामग्री का भुगतान भी नहीं किया गया है। पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद से डीएम ने पिहानी के विकास खंड अधिकारी प्रमोद पांडेय और शाहबाद के खंड विकास अधिकारी डा. धर्मेंद्र वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही विकास खंडों में पंचायत भवन के निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। निर्माण सामग्री का भुगतान भी लंबित है। डीएम ने दोनों खंड विकास अधिकारियों से इस मामले में दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed