{"_id":"5e161b9b8ebc3e881043ac97","slug":"notice-to-health-india-manager-hardoi-news-knp53719158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ इंडिया के जिला प्रबंधक के विरुद्ध करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ इंडिया के जिला प्रबंधक के विरुद्ध करें कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज के भुगतान में लापरवाही करने वाले हेल्थ इंडिया के जिला प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिना किसी खास कारण के आयुष्मान योजना के मरीजों के इलाज का भुगतान लंबित न रखने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि हेल्थ इंडिया के जिला प्रबंधक कमलाकांत दीक्षित के विरुद्ध सीएमओ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के भुगतान में लापरवाही और गुमराह करना ठीक नहीं। उन्होंने जिला प्रबंधक को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि जिला प्रबंधक ने जिन प्रकरणों का भुगतान निरस्त किया है, उनकी दोबारा जांच कराएं और निजी अस्पतालों को भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने बैठक में मौजूद निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अपने अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।