{"_id":"5ece812d8ebc3e9030601039","slug":"notice-to-be-given-in-the-canals-there-will-be-an-fir-hardoi-news-knp562283791","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों का मिले कटान तो किसानों व प्रधानों को जारी करें नोटिसें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों का मिले कटान तो किसानों व प्रधानों को जारी करें नोटिसें: डीएम
विज्ञापन
किसानों को टेल तक पानी उपलब्ध कराएं और नए क्षेत्रों में चलने वाली नहर व टेल की जानकारी संबंधित क्षेत्र के किसानों को दी जाए।
कटान करने वालों को नोटिस दें। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नहरों के संचालन व मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम पुलकित खरे ने उक्त निर्देश अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम को दिए।
डीएम ने कहा कि गत वर्षों में जिन क्षेत्रों में नहरों की कटान की गई थी, उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों व संबंधित किसानों को नोटिस जारी करें। भविष्य में नहर कटान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कहा कि जिन लोगों पर नहर कटान की कार्रवाई की गई थी, उसकी सूची तहसील स्तर पर उपलब्ध करा सख्ती से जुर्माना वसूलें।
बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मी एन, डीडी कृषि डा. आशुतोष कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा मौजूद रहे। डीएम पुलकित खरे ने संभावित बाढ़ की समीक्षा में अधिशासी अभियंता शारदा नहर को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों में नाव, गोताखोर आदि की व्यवस्था समय से पहले कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित सड़कों को तत्काल ठीक करा दें, ताकि बरसात में सड़कों पर जलभराव न हो। बाढ़ चौकी संचालित होने पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, होमगार्ड, कानूनगो, लेखपाल आदि की टीमें बारी-बारी से 24 घंटे तैनात रहेंगी।