फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to 11 Rice Miller and 5 District Managers

11 राइस मिलर व 5 जिला प्रबंधकों को नोटिस

Sun, 17 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Notice to 11 Rice Miller and 5 District Managers
हरदोई। जिले में लगभग 22 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके सापेक्ष मिलों को कुटाई के बाद लगभग 14 लाख क्विंटल चावल एफसीआई में जमा कराना है, लेकिन अभी तक 8 लाख क्विंटल चावल ही केंद्रीय पूल में कराया जा सका है।
विज्ञापन

एडीएम संजय सिंह ने सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई है। एडीएम ने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली 11 राइस मिलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मिलर्स समेत पांच एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 94 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष जिले में शनिवार तक लगभग 22 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदे गए धान में से अधिकांश धान मिलों को डिलीवर किया जा चुका है, जिसे कुटाई के बाद मिलों को केंद्रीय पूल/एफसीआई में जमा कराना है। जिले में काम कर रहीं 53 मिलों पर लगभग 14 लाख क्विंटल चावल की देयता है और उसे एफसीआई में पहुंचाने का जिम्मा है, लेकिन अब तक मिलों ने मात्र 8 लाख क्विंटल (57 प्रतिशत) चावल ही एफसीआई में जमा कराया है।
समीक्षा में एडीएम संजय कुमार सिंह ने इस पर नाराजगी जताई है। एडीएम ने सबसे खराब गति से चावल उतार कर रही 11 राइस मिलों के संचालकों को नोटिस जारी किया है। मिलरों से तीन दिन में स्पष्टीकरण समेत चावल उतार की कार्ययोजना भी मांगी गई है।

एडीएम ने कहा कि उतार का औसत 60 फीसदी न होने की स्थिति में मिलों को ब्लैक लिस्टिेड किया जाएगा। एडीएम ने सीएमआर संप्रादन की स्थिति खराब मिलने पर पीसीएफ, पीसीयू, एसएफसी, एग्रो के जिला प्रबंधकों व मंडी सचिव को भी नोटिस जारी किया है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुधार न होने पर राइस मिलों व संबंधित जिला प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed