फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Note: The biggest decision of the Modi government is: Maurya

नोटबंदी मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला : मौर्या

Mon, 29 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 29 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Note: The biggest decision of the Modi government is: Maurya
पत्रकारों से चर्चा करते स्वामी प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री रजनी तिवारी। - फोटो : amarujala

शाहाबाद/सांडी। नोटबंदी मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला है। इस फैसले से देश की पूंजी पर कब्जा जमाए दो फीसदी पूंजीपतियों और कालेधन से राजनीति करने वाले दलों की कमर टूट गई। अब योगी सरकार भूमाफिया का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है। ये बात सोमवार को शाहाबाद और सांडी की जनसभा में सूबे केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही।

विज्ञापन


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोमवार को शाहाबाद और सांडी में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भूमाफियाओं को चिह्नित कराने का काम शुरू करा दिया है। 
विज्ञापन


सपा सरकार में जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे किए गए थे, अब उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो बदले की भावना से काम करने की आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा मानसिकता वाले अधिकारियों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मौर्या ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश में कराए गए विकास का आज पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबिनेट मंत्री ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसानों की कर्ज माफी योजनाओं के साथ पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि मूल कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना जरूरी है।


सभा को विधायक रजनी तिवारी, अजय वाजपेयी भुल्लन, अखिलेश पाठक, रामनाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह रामबहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र गुप्ता, राजा बक्स सिंह, अरुण मौर्या, समीर सिंह, पीके वर्मा, आजाद भदोरिया ,उमेश गुप्ता, सांडी नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, राजेश पाठक, राजाराम कुशवाहा ,संजीव राजपूत, नीरज सिंह  राधा त्रिपाठी,  अनिल शुक्ला प्रमोद रस्तोगी अमित मिश्रा आरती मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed