{"_id":"f3c798776262aba518b0870e9359b852","slug":"not-distributed-medicines-were-expire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांटीं नहीं दवाएं, एक्सपायर हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांटीं नहीं दवाएं, एक्सपायर हुईं
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अवधेश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई।
स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डा. अवधेश ने सबसे पहले लेबर रूम का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी देख संविदा नर्स शालिनी को कड़ी फटकार लगाई। वहां पर भर्ती मरीज गुड्डी पत्नी अनिल से खाने के विषय में पूछा तो उसने बताया कि खाना मिलता है पर नाश्ता नहीं दिया जाता। निरीक्षण के दौरान कमरे में लाइट की व्यवस्था टीक नहीं मिली। वहां पर गंदगी के अलावा आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं था। चिकित्सालय में एक्सपायरी दवा मिली। दवा का वितरित नहीं किया जाने पर नाराजगी जताई को और आरबी सिंह को चेतावनी दी।
दंत विभाग में लाखों की लागत से मशीन लगी है। मगर वहां पर कोई चलाने वाला नहीं। वहां पर तैनात सतीश शंकर को मशीन चलाने को कहा गया तो वह भी चला नहीं सके। वार्ड में बेड नहीं मिले। वहां पर मरीजों के रोकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। चिकित्सालय के एक कक्ष में भारी संख्या में एक्सपायर डेट की दवाइयां और इंजेक्शन मिले। टीबी रूम में सविंदा पर तैनात उपेंद्र प्रताप एमडीआर का मतलब नहीं बता सके। संयुक्त निदेशक ने जब मरीजों से चिकित्सक की रात की उपस्थित के विषय में पूछा तो मरीजों ने बताया कि जब दिन ही चिकित्सक नहीं मिलते है तो रात की तो बात ही कुछ और है। निरीक्षण दौरान आरवीसी टीम को बुलाने को कहा गया मगर वह नहीं आई। इस पर एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान डा. मोहसीना अंजुम, डा. अर्चना अहिरवार,डा. नईम खान, अर्श काउंसलर रोहिताश, कमल कुमार आयु़ष फार्मसिस्ट, एलटी संदीप कुमार, सोमेंद्र विक्रम सिंह, सरोज, नीरज, दीपमाला, अजय प्रताप अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में गड़बड़ी मिलने पर अधीक्षक डा. एनपी पवार को फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से करने की बात कहीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मचा रहा।