फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No X-ray machine, yet the technician deployed

एक्सरे मशीन नहीं, फिर भी तैनात टेक्नीशियन

Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
No X-ray machine, yet the technician deployed
सवायजपुर। सीएचसी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। यहां सुविधाओं का अभाव है। प्रतिदिन मरीजों को एक्सरे मशीन न होने से जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जबकि यहां टेक्नीशियन तैनात है। उनसे दवा वितरण व अन्य का काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

30 बेड वाले इस सीएचसी में इलाज के लिए भरखनी, हरपालपुर, बावन ब्लॉक के मरीज आते हैं। सीएचसी पर 150 राजस्व गांव समेत तीन लाख लोग आश्रित हैं।
11 वर्ष पहले इस केंद्र का लोकार्पण कर भारी-भरकम डॉक्टरों की फौज तैनात की गई थी। इसमें एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड और डेंटल सर्जन भी शामिल थे, लेकिन न तो डेंटल के उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही एक्सरे मशीन।
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन 100 से 250 मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में पांच डॉक्टर, एक एलटी, एक वार्ड ब्वाय, एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स सहित 20 का स्टाफ तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन न होने के बावजूद भी यहां छह साल से एक एक्स-रे टेक्नीशियन सुरेंद्र कुमार और डार्क रूम सहायक राहुल तैनात हैं। जिनसे दवा वितरण या अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि एक्सरे मशीन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति जस की तस है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। एक्सरे मशीन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कई बार लिखित तौर पर पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed