फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no water in ponds

तालाबों में पानी नहीं

Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
no water in ponds
फोटो-09- सूखा पड़ा तालाब - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। सुंदरीकरण के नाम पर मनरेगा से तालाबों की खोदाई में पैसा पानी की तरह बहाया गया लेकिन ये सूखे पड़े हैं। इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। मवेशी भी प्यासे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बावन के उधरनपुर, बरखेरा, बझेरा, मानपुर, अमखेरवा, बल्हेरा सहित कई गांवों में तालाब सूख गए हैं। मानपुर निवासी समाजसेवी सर्वेंद्र सिंह का कहना है कि मनरेगा से तालाबों की खोदाई में लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए, लेकिन इसका फायदा नहीं मिला। तालाबों की खोदाई में मानक का ध्यान नहीं रखा। गर्मी में सारे तालाब सूखे हैं।
विज्ञापन

मुकेश निवासी बवनापुर का कहना है कि इस समय तापमान 40 डिग्री के आसपास है। प्रधानों ने तालाबों के सुंदरीकरण के नाम पर पैसा निकाल लिया। ग्रामीण रोहित सिंह ने तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहेलिया निवासी पुनीत सिंह भोलू का कहना है कि पहले तालाबों में पानी रहता था, लेकिन ग्राम पंचायत ने इनका स्वरूप बिगाड़ दिया। इससे बारिश का पूरा पानी तालाबों में नहीं जा पाता। मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पाता है। बीडीओ श्याम नारायण राम ने बताया कि सूखे तालाबों के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed