फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no rules followed in sweater sample

निशुल्क स्वेटर वितरण : सैंपल का स्वेटर ही मानकविहीन

Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
no rules followed in sweater sample
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर वितरण की महत्वाकांक्षी योजना में भी कमीशन का खेल चल रहा है। जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना जिम्मेदारों को गर्मी पहुंचा रही है। स्वेटर वितरित करने के लिए जिस फर्म को चयनित किया गया, उसने सैंपल के तौर पर भी मानक से हल्के वजन के स्वेटर भेज दिए। जिले में चार लाख 58 हजार स्वेटर वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर उपलब्ध कराए जाते हैं। स्वेटर वितरण के लिए फर्म का चयन जेम पोर्टल के जरिये होने वाली निविदा प्रक्रिया से किया जाता है। निविदा आमंत्रित किए जाने के दौरान ही स्वेटर के सभी मानक भी स्पष्ट कर दिए जाते हैं। लिहाजा सैंपल स्वेटर भी निविदा के दौरान उपलब्ध कराया जाता है। जिले में इसमें खेल हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जो सैंपल स्वेटर विभागीय जिम्मेदारों ने उपलब्ध कराए हैं, साइज के हिसाब से उनका वजन कम है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

ये है साइज के हिसाब से वजन का मानक
- स्वेटरों की आपूर्ति चार साइजों में की जाती है। 26, 28, 30 और 32 नंबर। शासनादेश के मुताबिक 26 नंबर के स्वेटर का वजन 245 ग्राम, 28 नंबर के स्वेटर का वजन 265 ग्राम, 30 नंबर के स्वेटर का वजन 285 ग्राम और 32 नंबर के स्वेटर का वजन 305 ग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की गई अनदेखी
जिले में स्वेटर वितरण करने वाली प्राइवेट कंपनी ने जिम्मेदारों को जो सैंपल स्वेटर उपलब्ध कराए, उन्हीं में मानकों का पालन नहीं हुआ। जो सैंपल स्वेटर मिले हैं, उनमें 26 नंबर के स्वेटर का वजन 158 ग्राम, 28 नंबर के स्वेटर का वजन 154 ग्राम, 30 नंबर के स्वेटर का वजन 194 ग्राम और 32 नंबर के स्वेटर का वजन 218 ग्राम ही निकला।
200 का स्वेटर 164.80 रुपये में हो रहा वितरित
शासन ने प्रत्येक स्वेटर की कीमत 200 रुपये तय की थी। इसी मूल्य के आधार पर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में टेंडर प्रक्रिया में जीत हासिल करने वाली फर्म 164.80 रुपये मेें प्रति स्वेटर उपलब्ध करा रही है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हाल में गुणवत्ताहीन सामग्री न खरीदी जाए। साथ ही साथ मानकों का उल्लंघन न किए जाने के निर्देश भी शासन ने दे रखे हैं।

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ ब्लाकों में सैंपल स्वेटर मानकविहीन भेजे गए हैं। संबंधित फर्म को नोटिस जारी की गई है। प्रमाणित सैंपल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed