फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no rules followed in construction work

निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी पर सीडीओ खफा

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
no rules followed in construction work
हरदोई। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने की उच्चाधिकारियों की नसीहत का कोई असर निर्माण कार्य कराने वाली संस्थाओं पर होता नजर नहीं आ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा राना ने मंडी की निर्माण इकाई द्वारा कराए जा रहे हरदोई-कानपुर-कसरावां के रास्ते लखनऊ-हरदोई मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की पुष्टि हुई। कहीं जरूरत से अधिक तो कहीं मानक से कम कार्य मिला। इतना ही नहीं आगणन यानी एस्टीमेट बनाने में भी लापरवाही की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। तीन किलोमीटर और चार सौ मीटर लंबाई में होने वाले कार्य पर 67 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें 3200 मीटर लंबाई में पीसी का कार्य और 200 मीटर लंबाई में सीसी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण में मार्ग की सतह ऊंची नीची पाई गई और कुटाई का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला। मौके पर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार आगणन भी नहीं दिखा सके और बाद में आगणन सीडीओ के सामने रखा।
विज्ञापन

आगणन के परीक्षण से पता चला कि इसे तैयार करने से पहले मार्ग की वास्तविक स्थिति का सर्वेक्षण भी नहीं किया गया था। सीडीओ आकांक्षा राना ने मंडी निर्माण के उपनिदेशक पवनड कुमार सिंह को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करें। निरीक्षण में ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह और लोक निर्माण विभाग के खंड दो के सहायक अभियंता डीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवणदेवी मंदिर परिसर के कार्य में भी लापरवाही
सीडीओ आकांक्षा राना ने पर्यटन विकास के कार्यों के तहत श्रवण देवी मंदिर सांडी रोड पर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्य राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड-दो लखनऊ करा रहा है। यहां प्राचीन कुंड की सीढ़ियों पर रेडसैंड स्टोन लगने हैं। साथ ही कुंड के चारों ओर इंटरलॉकिंग और सोलर हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जानी हैं। निरीक्षण में पता चला कि सीढ़ियों पर स्टोन लग गए हैं, लेकिन घिसाई बाकी है। इंटरलॉकिंग लगाने के लिए जिन ईंटों का इस्तेमाल चिनाई में किया जा रहा है उनमें कुछ ईंटें द्वितीय श्रेणी की मिलीं। इन ईंटों को हटवाने के निर्देश सीडीओ आकांक्षा राना ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed