फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no pressure for prerna app before getting tablet

ेबलेट बंटने तक प्रेरणा डाउनलोड करने को नहीं डाला जाएगा दबाव

Tue, 03 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
no pressure for prerna app before getting tablet
हरदोई। जब तक शिक्षा विभाग विद्यालयों को संसाधन के रूप में टेबलेट नहीं उपलब्ध करा देता तब तक प्रेरणा एप डाउनलोड करना शिक्षक की स्वेच्छा पर निर्भर रहेगा। जनपदों में एप डाउनलोड करने के लिए किसी भी अधिकारी द्वारा दबाव नहीं डाला जाएगा और न ही कोई कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के साथ मंगलवार को समस्त शिक्षक संघों की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये दावा स्वयं शिक्षा मंत्री ने किया है। तत्कालिक रूप से शिक्षकों को करीब दो माह की राहत प्रेरणा से मिल जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने प्रेरणा एप को लेकर जो कमियां र्पाइं, वह मंत्री को बता दी हैं। बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षकों का पूरा डाटा प्रेरणा एप के माध्यम से यूएसए में गिरवीं रखा जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा कि प्रेरणा एनआईसी चला रहा जबकि अलीगंज की एक संस्था जिसका कंट्रोलर अमेरिका में है, उससे संचालित हो रहा है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी व प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वाभिमान दिवस नहीं टाला जाएगा
हरदोई। जूनियर शिक्षक संघ ने प्रेरणा एप को लेकर स्वाभिमान दिवस पांच सितंबर को मनाने की घोषणा की थी, इसे टाला नहीं जाएगा। ये जानकारी जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि जब शासन ने प्रेरणा एप को नहीं रोका तो वह भी अपना अभियान नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना आज
हरदोई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा एप के विरोध में धरना प्रदर्शन चार सितंबर को दोपहर एक बजे से बीएसए कार्यालय में होगा।
कल से जिले में शुरू होंगी प्रेरणा की गतिविधियां
हरदोई। मुख्यमंत्री चार सितंबर को लखनऊ में प्रेरणा एप को लांच करेंगे जिसके बाद जिले में पांच से इसकी गतिविधियां दिखाई देगीं। इसको लेकर बीआरसी स्तर पर प्रेरणा एप का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस कल
हरदोई। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने बताया कि पांच सितंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाएगा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बीएसए कार्यालय में सभा होगी। इसके बाद 11, 12 व 13 सितंबर को भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

शिक्षक असमंजस में
हरदोई। प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक संघ भले ही अलग-अलग दावे करे, लेकिन जिले के अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं मंगलवार को भी असमंजस में नजर आए। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों का कहना था कि रोज स्कूल जाने वाले शिक्षक खुद को विरोध की सीमा से अभी तक बाहर रखे हैं। बाकी का निर्णय एप की लांचिंग के बाद किया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed